12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

0

खरडू बड़ी। कलेक्टर झाबुआ के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष खरडू एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल परिसर खरडू में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” के अनुरूप कार्यक्रम में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच रमेश डामोर एवं सचिव प्रकाश सोलंकी उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल की प्राचार्य श्रीमती नीलम मांगलिया, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा आयुष विभाग से डॉ. पार्वती रावत, डॉ. तमन्ना पठान, नवल सिंह बामनिया, प्रेमलता मकवाना, रूप सिंह डामोर, योग प्रशिक्षक आदित्य पण्डया एवं श्रेखा डामोर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए और सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.