आलीराजपुर। आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 15.06.2026 से आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल) एवं होमगार्ड के कुल 40 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। छह दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, शाही स्नान ड्यूटी, पेशवाई ड्यूटी,अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहारिक दक्षता आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
