आलीराजपुर। आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 15.06.2026 से आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल) एवं होमगार्ड के कुल 40 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। छह दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, शाही स्नान ड्यूटी, पेशवाई ड्यूटी,अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहारिक दक्षता आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण अंतिम दिवस 20.06.26 को सुश्री अति. पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ज्योति उमठ बघेल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सॉफ्ट स्किल विषय पर प्रशिक्षित किया गया।उनके द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सेवा भावना, संवेदनशीलता एवं सभी के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना है।

अंतिम दिवस में डॉ. तनीषा वाघेला मेडिकल ऑफिसर आलीराजपुर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी गई ।

बाद समापन कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया । तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सिंहस्थ 2028 ड्यूटी हेतु स्वयं को तैयार करना बताया गया। इसके साथ ही जो प्रशिक्षण में प्राप्त योगा मेडिटेशन एवं अन्य कौशल को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु बताया गया । बाद में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया । दौरान कार्यक्रम रक्षित निरीक्षक आलीराजपुर इनोद रंधावा एवं प्रशिक्षक निरीक्षक पीशु डामोर व का. वा. निरीक्षक विजय कुमार देवड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *