यात्रियों से भरा टेंपो दीवार से टकराया, दो की मौत

0

इरशाद खान, बरझर 

सवारी से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम रंगोल उतार उतरते समय टेंपो अनियंत्रित हुआ और स्कूल की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में लगभग 10 लोग घायल है। इनमें से 4 गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना में सविता गणावा और धन्ना भूरा की मौत हो गई। घटना की  सूचना मिलते ही बर्गर चौकी प्रभारी शिव तोमर मौके पर पहुंचे। घायलों का इलाज बरझर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.