तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी

0

खरडू बड़ी। झाबुआ जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गांव खरडू बड़ी में गुरुवार रात्रि 8.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने झाबुआ तरफ से आ रही बाइक क्रमांक MP 45ZB 9039 बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार का सिर फट गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कर 108 पर कॉल किया लेकिन करीबन 30 मिनट तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची। टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.