जितेंद्र वाणी, नानपुर
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला आलीराजपुर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय वाणी की घोषणा के साथ ही जिले मे कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर है!जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नानपुर आगमन पर वाणी समाज सहित पिछड़ा वर्ग के घटक समाजो द्वारा स्वागत सत्कार किया गया!वाणी मांगलिक भवन पर वाणी समाज द्वारा उनके सम्मान मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया!कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी द्वारा की गई!
कार्यक्रम मे पिछड़ा वर्ग के घटक समाज जनो को भी आमंत्रित किया गया था!कार्यक्रम की शुरुवात प्रभु रामजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया!उसके बाद उपस्थित समाज जनो ने नव नियुक्त अध्यक्ष वाणी का पुष्पमालाओ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया!!कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनोहर लाल वाणी ने कहा की वाणी समाज के व्यक्ति को भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर समाज मे भी उत्साह का वातावरण है, इनके नेतृत्व मे जिले मे पिछड़ा वर्ग का संगठन मजबूत होंगा!इस अवसर पर राठौड़ समाज अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने अपने उद्बोधन मे कहा की जिले मे पिछड़ा वर्ग की दृष्टि से वाणी व राठौड़ समाज की संख्या अधिक है!भाजपा द्वारा वाणी समाज के युवा साथी भाई संजय को अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र मे भाजपा की पकड़ मजबूत होंगी!
