जोबट में पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान, 10 वाहन किए जब्त

0

जितेंद्र वाणी, जोबट

जोबट में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन पर चलाया गया, जिसमें बिना बीमा, ओवरलोडिंग तथा नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, मृत्युदर को घटाना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

     कॉलेज तिराहा क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान लगभग 70 से अधिक वाहनों की जांच की गई। जांच में बिना बीमा, बिना फिटनेस, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं ओवरलोडिंग जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 27 हजार 400 रुपए का चालान बनाया गया। साथ ही नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को जब्त कर जोबट थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। जब्त वाहनों में 3 बड़े वाहन भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान जोबट थाना से एएसआई गौतम सहित आरटीओ कार्यालय की टीम मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.