पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर आलीराजपुर भाजपा ने बनाई रणनीति

0

आलीराजपुर। आलीराजपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक एवं कोर ग्रुप बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन के संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया, जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल सहित प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के साथ साथ जिले के सभी जिला पदाधिकारीगण, सभी 13 मंडलो अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के साथ आगामी दिनों में होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.