आलीराजपुर। आलीराजपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक एवं कोर ग्रुप बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन के संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया, जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल सहित प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के साथ साथ जिले के सभी जिला पदाधिकारीगण, सभी 13 मंडलो अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260511-WA0003.mp4 बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के साथ आगामी दिनों में होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। Post navigation विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर पर, ग्राम में उत्साह का माहौल आलीराजपुर में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गांधीगिरी के साथ सौंपा ज्ञापन