तेज रफ्तार का कहर: बरझर-सेजावाडा मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत

0

इरशाद खान, बरझर 

बरझर-सेजावाडा रिंगोल मार्ग पर कुछ देर पहले तेज रफ्तार आ रही दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

फिलहाल दोनों घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के तुरंत बाद बरझर के स्थानीय निवासी रवि टेलर ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत आजाद नगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.