जोबट में बड़ा हादसा: कचरा वाहन की टक्कर से 6 घायल, बच्चों सहित सभी का इलाज जारी

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट नगर में नगर परिषद के कचरा वाहन से एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। नगर परिषद कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित उद्यान के पास कचरा वाहन ने राह चलते लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 6 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। सभी घायल ग्राम पंचायत हरदासपुर के निवासी हैं। घायलों में अनीता हिरल, वायदा (पति कल सिंह), अनिल (8 वर्ष, पिता दिलीप), गोविंद (9 वर्ष, पिता पान सिंह), असि बुदलिया और रोहित थानु शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र, जोबट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कचरा वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में शामिल कचरा वाहन पर वाहन नंबर अंकित नहीं था, जिससे उसकी पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वाहन चालक ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि ब्रेक नहीं लगने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.