जोबट विधायक सेना महेश पटेल का विधानसभा में भाजपा पर हमला- “महिलाओं के नाम पर सिर्फ़ दिखावटी राजनीति कर रही सरकार”
भोपाल। आज मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंचीं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सदन के बाहर भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने का वास्तविक काम कांग्रेस ने किया है।
विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगरीय निकाय चुनावों में महिलाओं को भागीदारी और वोट के अधिकार को मजबूत करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया, जिसका परिणाम आज पूरे देश और प्रदेश में दिखाई दे रहा है, जहाँ महिलाएं नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर महिलाओं के नाम पर राजनीति करना चाहती है।
