अणु पब्लिक स्कूल की हर्षि लुणावत ने 12th में हासिल की स्टेट में 6टी रेंक एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
थांदला। स्वास्थ्य शिक्षा व कानून देश की सर्वोत्कृष्ट सेवा है जिसके माध्यम से चिकित्सक, शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारी जनता की सेवा करते आ रहे है। इनमें भी होनहार बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है यही कारण है कि माता-पिता ही नही स्कूल प्रबंधन भी अपने बच्चों को मेरिट लिस्ट में देखना चाहता है लेकिन यह सपना कड़ी मेहनत से ही साकार होता है। थांदला अणु पब्लिक स्कूल की 12 वाणिज्य संकाय की छात्रा हर्षि प्राची अर्पित लुणावत ने (485/500) 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर झाबुआ जिलें में प्रथम स्थान अर्जित किया है वही मध्यप्रदेश में भी छटी रेंक हासिल कर अपने परिवार, अपनी स्कूल का ही नही अपितु पूरे जिलें का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न मनाया गया जहाँ हर्षि के साथ अन्य श्रेष्ठ अंक अर्जित एवं जिले की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले नमन नागर (477/500) 95.4 प्रतिशत, हंसिका कपिल पाठक (467/500) व तनिष्क राठौड़ (467/500) 93.4 प्रतिशत आदि बच्चों व उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया।
