थांदला। संस्कार पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल थांदला का सत्र 2025-26 का कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा । कक्षा 10वीं में कुल 84 विद्यार्थियों में से 64 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें कु. देशना दीपक चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सुची में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा संस्था में कु. नैना बाबु डामोर ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं मा. दक्ष विनोद मोदी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. तनिशा सुमित कांकरिया ने कक्षा 12वी में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सुची में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा 12वी में कुल 115 विद्यार्थियों में से 89 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से कु. तनिशा सुमित कांकरिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सुची में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा संस्था में कु. निधि सचिन ब्रजवासी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कु. अवधि राकेश जैन ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले द्वारा बच्चों एवम अभिभावकों को अपने कार्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया एवम शुभकामनाए दी । कु. देशना दीपक चौधरी ने कक्षा 10वी में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सुची में प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। Post navigation रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव अणु पब्लिक स्कूल की हर्षि लुणावत ने 12th में हासिल की स्टेट में 6टी रेंक एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान