ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला ग्राम के सम्मानित व्यक्तित्व और पटेल दहरसिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद आज शनिवार, 11 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे इडु और मुकेश के पिता तथा भायसिंह, रूजन एवं सगा के बड़े भाई थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था। दिवंगत पटेल का अंतिम संस्कार कल, रविवार 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे स्थानीय छकतला मुक्तिधाम पर किया जाएगा। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। Post navigation शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना ई-विकास प्रणाली के तहत अब ई-टोकन से होगा खाद का वितरण