ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

आलीराजपुर जिले के ‘लाइट हाउस’ पीएम श्री शासकीय कन्या हाईस्कूल छकतला का जिला शिक्षा अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की नवागत सहायक संचालक सह एडीपीसी ज्योति पटेल, पीपल्स संस्था के संजय नागर, एपीसी रामानुज शर्मा और बीवीसी धर्मेन्द्र कटारा शामिल थे।

अधिकारियों ने विद्यालय में हो रहे नवाचारों, उपलब्ध संसाधनों, छात्राओं की उपस्थिति, सुसज्जित कक्षों, आईसीटी लैब और स्मार्ट कक्षाओं का अवलोकन कर शानदार व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। दल ने पिछले और इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए विद्यालय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

इससे पहले छात्राओं ने तिलक लगाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा संस्था की ओर से अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रार्थना सभा में शामिल होकर छात्राओं को मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य छितुसिंह बामनिया सहित मोहन सिंह कनेश, विक्रम सिंह डावर, जगदीश ठकराव, देवेन्द्र डावर, जबरसिंह बारिया, सुनिता चौंगढ़, अंसुल वाघेला व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *