खरडू बड़ी। जिले भर में गैस टंकी की किल्लत से परेशान आम जनता के साथ होटल मालिक भी परेशान है कई होटले गैस टंकी नहीं मिलने से अपनी होटलों को बंद करना पड़ा कुछ होटल मालिक लकड़ी के चूल्हे पर भी होटल चला रहे है। गैस की किल्लत पूरे जिले में देखने को मिल रही लेकिन झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी के चाय की होटल के मालिक दुले सिंग भूरिया ने अपनी होटल पर कोयले का चूल्हा जलाकर होटल चला रहे है वही गांव में दूसरी होटल गैस टंकी की किल्लत से बंद होने लगी है। सरकार को इन होटलों वालो के बारे में सोचना चाहिए कि होटल वालो को टंकी उपलब्ध करवाए ताकि उनका घर चल सके।ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से ग्रामीणों ने होटल खोल रखी है जिससे वे अपना घर चला रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में आस पास के लोग ओर गुजरात से गाड़ी भरकर आती है वे लोग भी चाय नाश्ता के लिए होटलों पर आते है लेकिन गैस टंकी की किल्लत से उन्हें होटल बंद करनी पड़ती। Post navigation क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र? राम भरोसे उपस्वास्थ्य केंद्र, ना ही साफ सफाई ना ही केंद्र खुलने का कोई समय