खरडू बड़ी। झाबुआ जिले में लगातार बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अलग अलग जगह कैम्प लगाए जा रहे है बेटियों को सर्वाकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्त रखने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कैम्प लगाकर वेक्सिनेशन किया जा रहा है।

लेकिन झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे चल रहा है यहाँ पर मंगलवार 7 अप्रेल को वेक्सिनेशन था उस दिन यहाँ का उपस्वास्थ्य केंद्र खुला था लेकिन उसके बाद यहाँ के उपस्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ वेक्सिनेशन का जो कचरा था वो भी जमीन पर पड़ा मिला।जब हमारे द्वारा गुरुवार 9 अप्रैल को HPV टीकाकरण के दिन केंद्र पर पहुँचे तो वहाँ पर  यह कचरा देखने मिला। यहाँ सवाल खड़ा होता है कि क्या कोई जिम्मेदार अधिकारी यहाँ पर नहीं है क्या ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्र पर किसी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नही किया जाता है या सिर्फ खाना पूर्ति के नाम पर जाकर आ जाते है अधिकारी?

 जब हमारे द्वारा 11 एवं 12 अप्रैल को केंद्र पर गए जब केंद्र पर ताला लगा मिला नहीं केंद्र के अंदर भी साफ सफाई देखने नहीं मिली।तो क्या यहाँ के सीलिपर या आशा या फिर किसी जिम्मेदार अधिकारी का फर्ज नहीं बनता की उपस्वास्थ्य केंद्रों की साफ सफाई को लेकर निरीक्षण करना या उपस्वास्थ्य केंद्र कब खुलता है और कब बन हो जाता है या खुलता भी है या नहीं देखना चाहिए।।खरडू बड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र पर आस पास के गांव की महिलाएं एवं बच्चे कभी आते है तो ऐसे में यह केंद्र कभी खुलना कभी बंद रहना।राम भरोसे चलना यह एक अपने आप मे सवाल है क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ये सब देखने नहीं मिलता या फिर सब की मिलीभगत से केंद्र पर कोई अधिकार नहीं पहुँचेते है। खरडू बड़ी की सीएचओ छुट्टी पर है लेकिन क्या बाकी कर्मचारी भी छुट्टी पर है जोकि केंद्र नहीं खुलता।

यहाँ के सभी कर्मचारी अपनी मर्जी है केंद्र पर आते है ओर जाते है यहाँ किसी का टाइम टेबल नही है फिर भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही देते।  इस पूरे मामले जब हमने रामा ब्लॉक के बीएमओ डॉ.शैलेश बबेरिया से पूछा तो उन्होंने बताया कि खरडू बड़ी की जो सीएचओ है वो छुट्टी पर है। लेकिन उपस्वास्थ्य केंद्र तो रोज़ाना खुलना चाहिए अगर नहीं खुल रहा है तो मैं दिखवाता हु ओर साफ सफाई का भी दिखवाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *