बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी ग्राम खरडू बड़ी में भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को भूमि पूजन एवं धर्म ध्वज स्थापना का आयोजन पंडित प्रवीण भट्ट द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम को लेकर समस्त पांचाल समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर आयोजन में भाग लिया। आगामी 5 मई से 8 मई तक चार दिवसीय महारुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान से पांचाल समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यों हेतु समाजजनों द्वारा बढ़-चढ़कर बोलियां लगाई गईं। प्रथम यजमान के रूप में संतोष कैलाश पांचाल ने यज्ञ का लाभ प्राप्त किया। कीर्ति स्तंभ का निर्माण मदनलाल एवं मगनलाल पांचाल (कुंदनपुर) द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में कराया गया। शिखर एवं धर्म ध्वज का लाभ वर्दीचंद एवं रघुनाथ पांचाल ने लिया, वहीं मंदिर की घंटी की बोली कालूराम एवं रमनलाल पांचाल द्वारा ली गई। वास्तु पूजन का लाभ अंबालाल मथुरालाल पांचाल, प्रथम आरती का लाभ प्रवीण वर्दीचंद पांचाल एवं मूर्ति स्थापना का लाभ कुलदीप राधेश्याम पांचाल द्वारा लिया गया। इसके अलावा प्रथम दर्शन का लाभ बाबूलाल नरसिंह पांचाल, छप्पन भोग का लाभ मणिलाल पांचाल, कन्या पूजन एवं भोज का लाभ लोकेन्द्र रामलाल पांचाल तथा प्रथम श्रृंगार का लाभ ईश्वरलाल पांचाल द्वारा लिया गया। भगवान के भ्रमण हेतु चंवर डुलाने का लाभ श्यामलाल पांचाल ने प्राप्त किया। मांगीलाल चुन्नीलाल पांचाल (पारा) द्वारा भगवान श्री गणेश एवं मां सरस्वती की मूर्तियां भेंट की गईं। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम हेतु टेंट व्यवस्था की घोषणा धर्मेंद्र बाबूलाल द्वारा की गई। प्रतिदिन सायंकाल समाजजनों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जा सके। इस भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त पंचाल समाज के साथ ग्रामीणजन भी उत्साहित दिखाई दे रहे है। Post navigation बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?