खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में बीते करीब बीस दिनों से गांव में साफ सफाई नहीं हो रही।सफाई कर्मी अपना वेतन बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर है जिसके कारण गांव में जगह जगह कचरे का ढेर हो जाता है दुकानदार भी सुबह शाम कचरा साफ कर उसे जलाते है लेकिन वहीँ कचरा दुकानों के सामने एकत्रित होता रहता है जिससे कचरे के ऊपर गंदगी होती है और मच्छर भी होते है जिससे गांव में मच्छरों के आतंक ओर बीमारी का डर भी है। दुकानदार आशीष, राजेन्द्र,लक्की, लाला अनिल ,फखरी आदि का कहना है कि गांव में जो कचरा है वह सभी हवा के कारण हमारी दुकानों के सामने आता है पहले साफ सफाई होकर कचरा सफाई कर्मी कचरा वाहन में ले जाकर खाली कराते थे लेकिन अब वो लोग भी हड़ताल पर है ऐसे में हमको ही सुबह शाम कचरा एकत्रित करके जलाना पड़ता है । इस बारे में पहले हमने ग्राम पंचायत के सचिव प्रकाश सोलंकी से बात की थी तो उन्होंने कहाँ था कि हम जो कचरा वाहन जोकि खराब हो चुकी है उसे ठीक करवाएंगे ओर इनका जो वेतन का मामला है उसे ग्राम सभा मे सभी की मीटिंग कर उस पर निर्णय लिया जाएगा। लेकिन आज करीब बीस दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ग्राम पंचायत में कोई ग्राम सभा नहीं हुई नहीं इस सफाई कर्मी के वेतन और वाहन पर कोई निर्णय लिया गया। क्या ग्राम पंचायत को सफाई कर्मी से बात करके उन्हें पुनः काम पर नहीं बुलाना चाहिए या फिर ग्राम पंचायत भी चाहती है कि गांव में साफ सफाई ना हो। Post navigation 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल