इरशाद खान, बरझर
बरझर के पूर्व सरपंच सोमला बारिया के घर शुक्रवार शाम को आग लग गई। पूरा मकान जलकर राख हो गया। लोगों ने कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझा पाए। लोगों ने बोरिंग की मोटर चालू करके पानी डाला। लेकिन आग नहीं बुझ पाई। घर सारा सामान जल गया है। हालांकि आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है।
