पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में कल रात से दोनों पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मंगलवार दोपहर तहसीलदार मामून खान ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की कड़ी निगरानी में लगातार 5 घंटे तक खड़े रहकर आपात स्थिति वाले वाहन चालकों को 200-200 रुपये का पेट्रोल उपलब्ध करवाया। प्रशासन की इस त्वरित व्यवस्था और सहयोग के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.