सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले में नानपुर से आलीराजपुर जाते समय ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे SDM तपिश पांडे घायलों के लिए देवदूत साबित हुए। उन्होंने अपनी गाड़ी से तीन घायल युवकों- महेश गवले (गुनेरी), फिरोज (वालपुर) और सुंदर गवले (देलवानी) अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

दरअसल, एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एसडीएम खुद सड़क पर खड़े होकर 108 एंबुलेंस को फोन लगाते रहे। एंबुलेंस न मिलने पर एसडीएम ने तुरंत अपने वाहन से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर पहुंचाया। एसडीएम की सरकारी गाड़ी पूरी तरह खून से सन गई। नानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों काे आलीराजपुर रैफर किया गया। कुछ देर बार एसडीएम पांडे नायब तहसीलदार के वाहन से नानपुर अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। तब पता चला कि वहां एक साल से 108 एंबुलेंस ही नहीं है। 

निरीक्षण में एसडीएम को पता चला कि नर्सिंग ऑफिसर अविनाश माइकल भी लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं है। एसडीएम अब नानपुर में 108 की व्यवस्था कराने के लिए लिख रहे हैं। इसके अलावा टोल वालों के पास भी क्रेन भी नहीं है। टोल पर एम्बुलेंस तो है लेकिन वे उपयोग नहीं करती। इसलिए वे इसे लेकर भी लिख रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सरिता बालेचा मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.