नानपुर वाणी समाज की सात दिवसीय फाग यात्रा संपन्न

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

आलीराजपुर जिले के नानपुर वाणी समाज के युवाओं की अनूठी पहल के अंतर्गत 3 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित मथुरा-वृंदावन फाग यात्रा का सफल समापन हुआ। अखिल भारतीय वाणी समाज ‘श्री जी निवास’ के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज द्वारा प्रतिवर्ष होली के पावन अवसर पर ऐसी धार्मिक यात्राएं आयोजित की जाती हैं।

यात्रा के प्रमुख आकर्षण और मार्ग

इस वर्ष की यात्रा में समाज के सेकड़ो सदस्यों का दल शामिल था, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक सहभागी बने। यह यात्रा नानपुर स्थित गोपाल गौशाला से 3 मार्च को सुबह 10 बजे लग्जरी एसी स्लीपर बस द्वारा प्रारंभ हुई थी। यात्रा में जोबट, निवाली, आलीराजपुर, सेंधवा, इंदौर और नानपुर के परिवारों ने शिरकत की।

इन तीर्थ स्थलों के किए दर्शन

श्रद्धालुओं ने ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मत्था टेका और फाग उत्सव का आनंद लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, निधिवन, राधा रमण मंदिर, सुदामा कोठी और प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन।

बरसाना व नंदगांव: लाड़ली जी मंदिर (बरसाना) और नंदगांव के दर्शन।

मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि, रंगनाथ मंदिर और रमणरेती।

अन्य स्थल: गोवर्धन पर्वत परिक्रमा, नीम करोली बाबा आश्रम, गणेश्वर महादेव मंदिर और बंसीवाल।

सफल आयोजन की परंपरा

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ‘श्री जी निवास’ के सानिध्य में प्रयागराज की सफल यात्रा संपन्न हुई थी। इस फाग यात्रा की शुरुआत और सफल क्रियान्वयन में आभा वाणी समाज अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी, ओमप्रकाश वाणी, नितिन वाणी और तरुण कुमार वाणी का विशेष सहयोग रहा। 9 मार्च को सभी यात्री सकुशल वापस लौटे, अखिल भारतीय वाणी समाज के मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र वाणी देवेंद्र वाणी सुभम ने बताया जिससे समाज में हर्ष का माहौल है।कल शीतला सप्तमी पर सभी समाज जन शीतला माता पूजन किया जायेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.