आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा

0

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

यहां से 6km. की दूरी पर स्थित ग्राम बलदमूंग के होली फलिया मै स्थित शंकर पिता भूरसिंह के यहां 24/2/26 मंगलवार दिन मै अचानक भयंकर आगजनी की घटना होने से पूरा मकान जलकर नष्ट हो गया जिसमें अनुमानित 15 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है उक्त आगजनी की घटना से पूरे परिवार की हालत अत्यंत दयनीय है शंकार मसानिया ने बताया कि उसकी कृषि उपज कपास जो कि उसने विक्रय किया था उसकी लागत लग भग एक लाख बीस हजार थी जो राशि वह सोमवार को हि लाया था जो कि जलकर नष्ट हो गई।

साथ ही चांदी के गहने ,अनाज , खाद्य सामाग्री, गादी बिस्तर लकड़ी की वस्तुएं कृषि उपकरण जलकर नष्ट हो गए घटना की जानकारी जैसे ही भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल को मिली वैसे ही उन्होंने तत्काल दूरभाष पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान एवं भाजपा नेता विशाल रावत को दी एवं भाजपा नेता कलमसिंह कलेश को उनके गृहग्राम बलदमूंग मै ही उक्त घटना से अवगत कराया घटना की जानकारी प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती हजरी कनेश उपसरपंच वैरसिंह एवं पूर्व सरपंच कलमसिंह कनेश ने तत्काल पटवारी तहसीलदार SDM एवं थाना प्रभारी जोबट को उक्त घटना की जानकारी दी।

उक्त महत्वपूर्ण आगजनी की घटना को संज्ञान में लेते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान संसद श्रीमती अनिता चौहान भाजपा नेता विशाल रावत वरिष्ट भाजपा नेता किशोर शाह कलमसिंह कनेश भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मदन लड्ढा, रमेश मेहता, नरेंद्र मंडलोई मंडल अध्यक्ष जोबट भूपेंद्र भूरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी नानबु बघेल सहित अनेक ग्रामीण शुक्रवार सायंकाल ग्राम बलदमूंग पहुंचे एवं पीड़ित परिवार से बिंदुवार चर्चा की एवं उक्त घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपनी ओर से तत्काल पत्तरे एंगल देने की घोषणा की श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही शासन स्तर से आर्थिक साहिता दिलाई जाएगी साथ ही शीघ्र ही उक्त परिवार को कुटीर प्राथमिकता से दिलाई जाएगी इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया एवं भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया इस अवसर पर सरपंच हजरी कलेश उपसरपंच वैरसिंह द्वारा ग्राम पंचायत की ओर से एवं अपनी ओर से तथा ग्रामीणों की ओर से भरपूर मदद का आश्वसन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.