छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क्षेत्र में इन दिनों आदिवासी संस्कृति के लोकपर्व भोंगरिया की धूम मची हुई है, साप्ताहिक हाट बाजार के दिन होली दहन से एक सप्ताह पूर्व लगने वाले साप्ताहिक हाट को भगोरिया मेले के रूप में जाना जाता है, इसी क्रम में आज 27 फरवरी को समीप ग्राम वडी में दूसरे वर्ष के भगोरिये का आगाज हुआ, जिले में तीन स्थानों क्रमशः विश्व प्रसिद्ध भगौरिया ( वालपुर) तथा कट्ठीवाड़ा एवं उदयगढ़ के बड़े भगौरियों के बीच आलीराजपुर आम्बुआ मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत वडी में दूसरे वर्ष का भगोरिया मेला आज 27 फरवरी को संपन्न हुआ।

ग्राम पटेल राजू रावत ने हमारे संवाददाता को बताया कि पिछले साल से यहां हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है विगत वर्ष यहां प्रथम भगोरिया हाट बाजार लगा तथा इस वर्ष द्वितीय वर्ष का भगोरिया पर्व आज आयोजित किया गया, छोटे से गांव में छोटे छोटे व्यापारी खेल खिलौने,फल तथा खाने पीने की सामग्री आदि के साथ ही कुछ झूले चकरी आदि मनोरंजन के सामग्री के साथ आए तथा अपना व्यवसाय किया , मेले में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा मतदाताओं एवं ग्रामीणों को भगौरिया एवं होली की शुभकामनाएं दी।

भगोरिया मेले में म.प्र शासन के सांस्कृतिक विभाग की ओर से प्रदेश के डिंडोरी जिले से आए आदिवासी नर्तक दल ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी,जिसे स्थानीय लोगों ने खूब सराहा इस तरह प्रदेश के दो जिलों की आदिवासी संस्कृति का समागम दिखाई दिया। ग्राम वडी में पूरे मेला क्षेत्र में आम्बुआ थाने के जवान ए.एस.आई कालू सिंह अलावा के नेतृत्व में सुरक्षा की कमान संभाले रखी साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव आदि ने पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सम्हाला, इस भगोरिया मेले में ग्राम चिचलाना के सरपंच रूमसिंह भूरिया तथा वहां शिक्षण कार्य करा रहे आम्बुआ निवासी भारत सिंह रावत एवं भूरसिंह रावत ने ढोल बजाया तथा आदिवासी संस्कृति के लोक नृत्य पर सबको नृत्य कराया गया। छोटे व्यापारियों का अच्छा धंधा होने के समाचार है, समाचार लिखे जाने तक मेला शांति पूर्वक संपन्न होने की खबर थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.