युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का मांग, हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम

0

जीवन लाल राठौर, सारंगी 

गुरुवार शाम को पेटलावद-बदनावर मार्ग पर माही नदी पुल के दूसरी तरफ जाम लगा हुआ है। दो दिन पहले हुई दुर्घटना के बाद एक युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मौत को संदिग्ध मानते हुए युवक के परिजन स्टेट हाईवे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को पंकज पिता कालूराम उम्र 26 वर्ष निवासी भैंसोला दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि पंकज की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि किसी के द्वारा की गई हत्या है।

परिजनों का कहना है कि मामले में केवल मार्ग कायम कर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुलिस को हत्या का प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। इसी मांग को लेकर गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पेटलवाद–बदनावर स्टेट हाईवे माही नदी पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्या का मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.