झाबुआ। नगर के हुसैनी चौक जमातखाना पर हज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समस्त हज यात्रियों को बधाई देते हुए सफल यात्रा हेतु प्रार्थना की। इस दौरान ट्रेनर हाजी शाहिद खान, डॉ निसार द्वारा एहराम, तवाफ, जेद्दा मक्का-मदीना, मीना, मुज़्दल्फा, सफा-मरवाह, ज़मरात, अरफात ज़मज़म में होने वाले हज के छोटे से छोटे अरकानों के बारे में व यात्रा के समय एयरपोर्ट, ट्रेन, बस स्टैंड, हवाई जहाज, टैक्सी, ट्रेन एवं बिल्डिंगलिफ्ट में भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियों से हाजियों को अवगत करवाया।
