झाबुआ। 21 फरवरी को झाबुआ इकाई द्वारा मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में” प्री मैरिज काउंसलिंग तेरे मेरे सपने” का आयोजन किया गया । जिसमें काउंसलर के रूप में कन्या महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ प्रीति त्रिपाठी ने सहजता से विवाह पूर्व ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातों को छात्राओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा विवाह दो व्यक्ति नहीं दो परिवार कभी दो समाज व कभी दो क्षेत्रों का भी मिलन होता है।संगठन की राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा ने उदाहरणों के द्वारा बताया कि विवाह को लेकर हर युवती के कुछ सपने होते है। उसके बारे में खुलकर चर्चा करना चाहिए।काउंसलिंग के बारे में किसी प्रकार की भ्रांति नहीं रखना। यह विवाह उपरांत होने वाली समस्याओं से बचने का उपाय है। संगठन की उपाध्यक्ष वंदना नायर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। महाविद्यालय के स्टाफ सहित 85 छात्राएं उपस्थित थी। Post navigation हज वेलफेयर सोसाइटी ने हज यात्रियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण का किया आयोजन एसआईआर पूर्ण होते ही झाबुआ में पहली प्रशासनिक सर्जरी – बदले गए झाबुआ और थांदला एसडीएम