ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छकतला के गरबा बयडा स्थित भातीदादा मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बच्चियां सिर पर कलश रखकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। डीजे पर बजते महादेव के भजनों के साथ निकली इस यात्रा में कस्बे के कई नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रुसन जोकटिया, ढुबला भाई, उषान गरासिया, महेश गरासिया, अजय, महाराज और अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी चौहान व पुलिस बल रहा मौजूद, नायब तहसीलदार हीरालाल एसके रहें मौजूद। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-15-at-2.36.30-PM.mp4 Post navigation बोर्ड परीक्षा का आगाज: छकतला में परीक्षा केंद्र पर कड़े पहरे के बीच अंग्रेजी का पेपर संपन्न भगोरिया से पहले छकतला में अतिक्रमण का अंबार, जाम के झाम में फंस रहे ग्रामीण