हाट बाजार में ठेले लगाने को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट 

जोबट के हाट बाजार में ठेले व छोटी दुकानों को हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों और परिवारों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हाट बाजार के दिन कई गरीब परिवार ठेले व छोटी दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

व्यापारियों का कहना है कि उनके पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। लंबे समय से वे हाट बाजार में दुकान लगाते आ रहे हैं और इससे कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

हाल ही में अतिक्रमण के नाम पर एक दुकान हटाए जाने की कार्रवाई की गई, जिससे अन्य छोटे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया है ज्ञापन में प्रशासन से निवेदन किया गया है कि हाट बाजार के दिन छोटे दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उन्हें रोजगार करने की अनुमति दी जाए ज्ञापन पर कई व्यापारियों एवं नागरिकों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.