झाबुआ। मध्यप्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें सोनू भाई को लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, झाबुआ के हाजी लाला पठान को संघ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
