झाबुआ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।

जिसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार एवं निलेश गणावा ने बताया कि बीए .बी.एस.सी ,बीकॉम ,M.A MSC, Mcom प्रथम वर्ष के छात्रवृत्ति ,आवास का पोर्टल अभी तक नही खुला है। वही द्वितीय, तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति, आवास फॉर्म भरना चालू हो चुके है। परंतु प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति, आवास के फॉर्म भरने हेतु पोर्टल अभी तक नही खुला है। जबकि सत्र पूरा होने व परीक्षा का समय आ चुका है। उसको भी तत्काल खोला जाय।

स्टेशनरी का समान भी आधा – अधूरा दिया जा रहा है। जबकि द्वितीय,तृतीय वर्ष,एम.ए.’एम.एस. सी.एम.कॉम के विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान अभी तक नही दिया जा रहा हैं। स्टेशनरी का सामान बैग ,रजिस्टर, पैन A4 साइज के पेपर्स ,स्टेपलर आदि दिया जाय ।

जिला महामंत्री विनोद गणावा ने बताते हुए कहा कि सत्र समाप्त होने आ गया है लेकिन अभी तक MSC जियोलॉजी विभाग एवं वनस्पति विभाग में प्रोफेसर कि नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है वह भी तत्काल जनभागीदारी से प्रोफेसर कि नियुक्ति कि जाय।

लाइब्रेरी में कर्मचारियों की कमी होने के चलते पुस्तकें वितरण में काफी समस्या होती है। छात्रों को घंटों लाइन में धूप में खड़े रहना पड़ता है। जिससे छात्र काफी परेशान है। लाइब्रेरी में स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

बी.ए.,बी.एस. सी. प्रथम, द्वितीय,तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को ATKT पे ATKT आई थी, उन विद्यार्थियों ने ATKT कि परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और एग्जाम फार्म भी भरा गया। लेकिन उनका छात्रवृत्ति एवं आवास के फार्म अभी तक अप्रूवल नहीं हो रहे । जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं तो तत्काल पोर्टल खुलवाकर विद्यार्थियों के फॉर्म अप्रूवल किये जाय।

अतः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) आपसे यह माँग करता है बी.ए. बी.एस. सी.बी.कॉम MA,MSC,Mcom के छात्रवृत्ति, आवास का पोर्टल जल्द से जल्द खोलने की कृपा करें। मांग पूर्ण नही होने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की रहेगी।

उस समय एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे _ अल्केश पारगी, अल्पेश भूरिया,कांतिलाल भूरिया, सचिन बघेल,मुकेश मालीवाड़ ,अजय नलवाया ,दिव्यांश मोरी, लकी परमार ,अरविंद, हेमलता परमार, शाकिब सैय्यद, दीपक मुनिया, राजू बघेल, निलेश डामोर, सूर्या डामोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *