झाबुआ। मध्यप्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें सोनू भाई को लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, झाबुआ के हाजी लाला पठान को संघ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। झाबुआ जिले के पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर ये अहम पद मिलने पर निजी बस चालक परिचालक संघ जिला झाबुआ के साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाजी लाला पठान ने झाबुआ को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देने और स्वयं के मनोनयन पर प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है। Post navigation गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पीजी कॉलेज झाबुआ में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा