नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk अब से कुछ देर पहले झाबुआ दाहोद मार्ग पर गेहलर के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें झाबुआ वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर बापूसिंह बिलवाल की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जाता है कि गलत दिशा से आ रहे एक दो पहिया वाहन ने बिलवाल को जोरदार टक्कर मारी जिससे वे उछलकर कई फीट दूर तक गिरे एवं सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है, वन विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी फिलहाल जिला चिकित्सालय में मौजूद है, कल पोस्टमार्टम के बाद आगे की जांच की जाएगी। Post navigation विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सोनू भाई तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष और हाजी लाला पठान बने प्रदेश मीडिया प्रभारी