विधायक प्रतिनिधि अमान पठान के आकस्मिक निधन से कस्बे में शोक छाया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

कस्बा आम्बुआ निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, मुस्लिम पंच कमेटी के पूर्व सदर, पूर्व पत्रकार (प्रसारण दाहोद – रतलाम) अमानुल्लाह पठान का 20 दिसंबर की रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। 

निधन की खबर पर क्षेत्र में शोक छा गया, युवा पठान मिलनसार, मृदु भाषी, समाजसेवी तथा क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान रखते थे, उनके निधन से जहां कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई है वहीं मुस्लिम जमात को भी एक बहुत बड़ा नुक्सान पहुंचा है, उनके जनाजे में आज 21 दिसंबर को आम्बुआ सहित दाहोद, मुंबई, सेंधवा, कुक्षी, आलीराजपुर, नानपुर, आजाद नगर, जोबट,बरझर , कट्ठीवाड़ा, उदयगढ़, अहमदाबाद, बड़ौदा आदि के साथ ही आलीराजपुर के पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, हिंदू, बोहरा समाज के साथ पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि उपस्थित रहे, मरहूम पठान को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.