झाबुआ। गायत्री शक्ति पीठ बसंत कॉलोनी के स्थापना वर्ष अंतर्गत शहर में 51 घरों में एकसाथ गायत्री यज्ञ का आयोजन रखा गया है। शक्तिपीठ की स्थापना 9 मई 2002 को हुई थी। शक्तिपीठ के विनोद जायसवाल ने बताया कि स्थापना के 15 वर्ष में युवा क्रांति वर्ष अंतर्गत घरों में युग साहित्य भी पहुंचाया जाएगा। साथ ही देव स्थापना भी प्रत्येक घर में की जाएगी। यज्ञ संपन्न करने हेतु खाचरोद, रतलाम, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, सारंगी, नौगांवा, जोबट, उदयगढ़, आलीराजपुर, क_ीवाड़ा से आचार्यगण पधारेंगे। यज्ञ सुबह 9 से साढ़े 10 बजे तक होगा। गायत्री परिवार के शंभुसिंह पुरोहित ने बताया गायत्री महामंत्र का प्रयोग जब समूह गत होता है तो वह सावित्री (सविता) साधना हो जाती है और प्रभाव भी हजार गुना हो जाता है। यज्ञ को संपन्न करवाने हेतु कई ब्रह्म्ïावादिनी बहने भी आ रही है।
शुभ संयोग है
प्रथम बार ऐसा सुयोग बना है कि 9 मई को आखातीज, परशुराम जयंती, सिंहस्थ शाही स्नान व गायत्री यज्ञ की युति लाभकारी है। आयोजन की तैयारी में एनपी गुप्ता, दिनेश डांगी, दीपक त्रिवेदी, श्याम त्रिवेदी, रचना त्रिवेदी, सुजाताकुमार जायसवाल उत्साह से लगे है।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल