झाबुआ Live के लिऐ पारा से ” राजकुमार सरतलिया” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले के झाबुआ कोतवाली की पारा चौकी के अंतर्गत आने वाले पीथनपुर गांव के किनारे आज सुबह दो युवको की संदिग्ध लाश बरामद होने से सनसनी फैल गयी है पुलिस ने मग॔ कायम कर लिया है ओर इस बात की जांच हो रही है कि क्या यह मामला हत्या का है या दुर्घटना का ? लेकिन इस मामले मे जो तथ्य सामने आये है उनसे मामले की बारीकी से जांच जरुरी लग रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार बखरपुरा गांव के पारतिया पिता भमर डामोर ( 20 ) एंव पारसिंह पिता सकरिया ( 35 ) को टेटु पिता खेमा निवासी किशुर अपने साथ बाइक पर बैठाकर कही ले गया था ओर आज दोनो के शव मिले लेकिन टेटु गायब है घटनास्थल पर बाइक का मडगाड॔ बरामद हुआ है । घटना के बाद तनाव का माहोल है । उधर झाबुआ लाइव को एसपी झाबुआ संजय तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना का मामला है कल तीन लोग बाइक से आ रहे थे ओर पुलिया से टकराये है पुलिया भी आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुई है ओर मडगाड॔ टुटा है ओर बाइक चला रहे संभवत टेटु की टांग भी टुटी है । लेकिन उसकी तलाश की जा रही है ।। Post navigation अब हर बलात्कार के मामले मे DNA रिपोर्ट के बाद ही होगा चालान 51 घरों में एक साथ होंगे गायत्री यज्ञ