15 मई को प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दाहोद में –
झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट-
भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के संबंध में झाबुआ अलीराजपुर जिले की गेस ऐजेन्सी संचालकों की एक बैठक को लेनें तीनों ऑइल कम्पनी बीपीसी, आईआसी व एचपीसी के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को झाबुआ पहुंचे। झाबुआ के एमपी टूरिस्ट मोटेल में आयोजित मीटिंग में सभी अधिकारियों ने जिले भर से आए गैस एजेंसी संचालकों को उज्जवला योजना की गाईड लाईन से अवगत कराते हुए कैसे दोनों जिलों के अंचलो के ग्रामीण योजना से जुडकर उसका लाभ उठा सकते है तत्संबंधी योजना पर चर्चा की। गौरतलब है कि उप्र के बलिया में उज्जवला योजना के उद्घाटन के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दाहोद में 15 मई को अपनें हाथों से इस योजना के लाभान्वितों को जो कि निचले तबके के बीपीएल कार्डधारी है उन्हें गैस कनेक्षन नि:शुल्क प्रदान करेगें गौरतलब है कि दाहोद, मप्र एवं राजस्थान राज्य की सीमा से लगा हुआ है एवं इससे लगे प्रदेश के झाबुआ-अलीराजपुर जिले व राजस्थान का बांसवाडा क्षेत्र व गुजरात का पंचमहल जिला आदिवासी बहुल है। जहां वर्तमान में आदिवासी गैस उपभोक्ताओं का प्रतिषत काफी कम है। गैस कंपनी से कार्यक्रम में पहुंचे आईओसी भोपाल की डीजीएम उमेश चौधरी, चीफ एरिया मैनेजर संजीव माथुर, बीपीसी पिथमपुर से टीएम, रविकुमार, सेल्स ऑफिसर प्रषांत बन्ने, एचपीसी से सेल्स ऑफिसर पवित्र शर्मा आईओसी के सेल्स ऑफिसर अतुल मोढघेरे उपस्थित थे जिन्होने बताया कि श्री मोदी दाहोद में कार्यक्रम में शिरकत करेगें।
15 एजेंसी संचालक थे उपस्थित
दोनों जिलों से बैठक में उपस्थित संचालकों में भाभरा से अमिता वाखला, अलीराजपुर से एस ओंकार ,पेटलावद से उर्मिला भाबर ,नेहा इंडेन से सुधा मेहता,राणापुर से सुरेश जैन, खवासा से मोहित चौहान, उदयगढ़ से ज्ञानसिंह मुजाल्दा, बरझर से बारिया, पिटोल से-निर्भयसिंह ठाकुर ,झकनावदा से लक्ष्मण बरफा ,काकनवानी से हितेन्द्र पंचाल, विजय गैस से अर्चना रानी सिंह।
Trending
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
Prev Post