झाबुआ। जिला रोजगार कार्यालय झाबुआ में कॅरियर काउंसिंलिंग योजना अंतर्गत मार्गदर्शन देने हेतु अनुभवी काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के गेस्ट पैनल के गठन हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते है। नामांकित काउंसलरों को निर्धारित दिवसों में काउंसिंलिंग हेतु कार्यालय में आमंत्रित किए जाएगा एवं निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक 17 मई तक अपने आवेदन जिला रोजगार कार्यालय झाबुआ में जमा कर सकते है। मनोवैज्ञानिक काउंसलर हेतु अनिवार्य योग्यता साइकोलॉजी में स्नातकोततर डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इन्फार्मेशन काउंसलर हेतु योग्यता मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव सहित किसी भी स्ट्रीम में डिग्री/पीजी डिग्री होना चाहिए। Post navigation पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या उज्जवला योजना में 5000 कनेक्शन बनाने का दिया लक्ष्य