ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला
गायत्री परिवार सोंडवा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें गायत्री प्रज्ञापीठ छकतला पर गायत्री मंत्र का अखंड जाप सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। तथा 1 कुंडिय गायत्री महायज्ञ भी किया गया जिसमें छकतला नगर तथा आस पास के गांव से सैकड़ों की संख्या में परिजनों ने शामिल होकर गुरू पूर्णिमा पर अपना सौभाग्य को धन धान्य से परिपूर्ण किया।
