जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में गुरुवार को शाम को सिकलसेल से पीड़ित 24 वर्षिय महिला सारिका की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की एक 20 माह की लड़की भी है उक्त महिला को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में बुखार आने पर परिजन ले गए थे उसके बाद उसे जिला मुख्यालय पर से दाहोद रेफर किया गया। जहाँ से एक दिन ईलाज के बाद अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला को गम्भीर बीमारी के बाद भी सरकारी हॉस्पिटल से प्रायवेट वाहनों मे लगभग 10 हजार रुपये देकर गाड़ी एंबुलेंस में ले जाया गया। वही मृतियो के बाद भी पैसे देकर उसका शव लाया गया शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार नानपुर मुक्ति धाम पर किया गया शव यात्रा में हजारों ग्रामीण जन सभी समाज जनों ने श्रद्धाजलि दे कर परिजनों को ढांढस दिया गया उक्त महिला धार जिले के गिरवानिया गांव की थी नानपुर में उसकी शादी धर्मेंद्र वाणी से हुई थी। Post navigation नानपुर पुलिस ने वाहन चोरी के 4 प्रकरणों का किया खुलासा 49 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर 1165 लीटर अवैध ताड़ी जब्त की