लोहित झामर, मेघनगर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में इस अभियान को और तेज किया गया है। इसी कड़ी में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग थांदला नीरज नामदेव के पर्यवेक्षण में थाना मेघनगर पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। 28 जून को थाना मेघनगर चौकी रंभापुर पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर अवैध शराब परिवहन कर रहे एक आयशर वाहन को घेराबंदी करके पकड़ा। इस वाहन में 365 पेटी माउंट बीयर अवैध शराब जब्त की गई। वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने 365 पेटी माउंट बीयर जब्त की। प्रत्येक पेटी में 24 नग टीन के डब्बे थे, जिनमें प्रत्येक डब्बे में 500 एमएल बीयर भरी हुई थी। कुल मिलाकर 4380 बल्कर लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹9,12,500 है। आयशर ट्रक जब्त ट्रक की कीमत ₹10,00,000 आंकी गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मेघनगर के.एल. वरकडें, चौकी प्रभारी रंभापुर हरिसिंह झाला, प्रआर 10 भारत, आरक्षक 114 अर्जुन, आरक्षक 448 सौरभ, और आरक्षक 209 प्रघुमन का विशेष योगदान रहा है। Post navigation शासकीय प्राथमिक विद्यालय डूंडका फलिया के प्रधानाध्यापक को कलेक्टर ने निलंबित किया मेरा थाना मेरा वन अभियान के अंतर्गत पुलिस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया