गौरव कटकानी, कालीदेवी गुरुवार शाम करीब 6 बजे कालीदेवी थाने के सामने ही कालीदेवी थाना मोबाईल से एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पारू डामोर उम्र 35 वर्ष निवासी बुधासाला ( राणापुर ) किसी काम से आ रहा था तभी कालीदेवी थाने के सामने थाने की सरकारी मोबाइल वाहन से मोटरसाइकिल चालक की टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामा लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर कर दिया । फिलहाल घायल का जिला चिकित्सालय झाबुआ में उपचार जारी है उसे पैर में फ्रेक्चर , सर में गंभीर चोट और हाथ में लगी है । Post navigation रामा जनपद में हुए घोटाले के आरोपी की पत्नी गिरफ्तार हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए कालीदेवी पुलिस ने बाइक रैली निकाली