जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना क्षेत्र के खारकुआ गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 46 वर्षीय मजदूर इडला डावर की मौत हो गई। इडला, डूंगर सिंह का बेटा था। नानपुर पुलिस के अनुसार, इडला ट्रैक्टर पर चढ़ते समय फिसल गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिजन शव को पिकअप वाहन में डालकर अस्पताल लाए थे। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें सफाईकर्मी को पैसे देने पड़े। इससे परिजनों ने नाराजगी जताई। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से कोई सरकारी चपरासी नियुक्त नहीं किया गया है। इसी वजह से परिजनों को सफाईकर्मी से पैसे देकर पोस्टमार्टम करवाना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। Post navigation बाइक चाेरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक साथ तीन बाइक चोरी हुई नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पति-पत्नी को टक्कर मारी