खरडू बड़ी। सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है लेकिन जमीन पर इसकी सचाई जानने के लिए कोई नही है कई घंटों तक ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट नहीं आती है जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है । दिनांक 12 मई को पारा डीसी के अंतर्गत गांव खरडू बड़ी में दोपहर करीबन 3 बजे से गांव में लाइट बंद हो गई जिसको लेकर ग्रामीणों ने लाइन मैन को लगातार फ़ोन किया इसके बाद भी करीब 5 घंटे के बाद भी लाइट बंद होने का कारण नहीं पता लगा पाए जब लाइन मेन 6 से 7 किलोमीटर के अंदर ही लाइन कहाँ फाल्ड है इसका पता नहीं लगा पाए। करीब 8 बजे तक भी गांव में लाइट नहीं आई जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे में । लाइट नहीं होने के कारण ग्रामीणों के मन गांव चोरी चकारी का भय है और इसी के साथ साथ गर्मी भी होने से ग्रामीण परेशान।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5 से 6 घंटे हो गए लेकिन अभी तक लाइट कहाँ फाल्ड है इसका पता लाइन मेन नहीं लगा पा रहे है लगातार कोशिश करने के बाद भी लाइन फाल्ड होने का पता नहीं लगा पा रहे है।

जब ग्रामीणों ने लाइन मेन ओर पारा डीसी के जेई मंडलोई से बात की तो उन्होंने बताया कि हम ढूंढ रहे है कि लाइट कहाँ फाल्ड है और हम लाइट चालू करने की कोशिश कर रहे है।

सवाल यह है कि क्या 5 से 6 घंटे का समय लगता है क्या किसी भी लाइट फाल्ड होने के बाद चालू करने में।जब कि पूरा क्षेत्र 6 से 7 किलोमीटर तक का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *