जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले की ग्राम पंचायत नानपुर को जनपद पंचायत आलीराजपुर के सीईओ ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। यह सूचना पत्र नानपुर में लगाए गए मेले को लेकर दिया गया। यह सूचना पत्र सरपंच शकरीबाई मोर्य और सचिव बहादुर जमरा के नाम से दिया गया है। दरअसल, सीईओ गोपाल प्रजापति ने गुरुवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि एक माह चलने वाले इस मेले के लिए ग्राम पंचायत ने टैक्स वसूली नहीं की है। इस मेले से लगभग 2 लाख रुपए टेक्स मिलने की संभावना है। पत्र में सीईओ निर्देश दिए कि मेला टेक्स के संबंध में 7 मार्च को पंचाें की बैठक आयोजित कर करीब 2 लाख रुपए टैक्स मेले के ठेकेदार से वसूली करने का प्रस्ताव पारित किया जाए। अन्यथ अपव्यन की कार्रवाई के लिए सरपंच, सचिव जिम्मेदार होंगे। नोटिस में ग्राम पंचायत से 11 मार्च तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। Post navigation जनपद सीईओ ने किया मेला स्थल का निरीक्षण भगोरिया हाट में सक्रिय रहे जेब कतरे, भाजपा नगर अध्यक्ष की भी जेब कटी