जितेंद्र वाणी, नानपुर खेत में बुआई कर रहे किसान पर बिजली कार तार टूट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान सुरेश पिता नाथू (30) निवासी तीती मसानिया फलिया अपने खेत में बुआई कर रहा था तभी खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन कार तार उस पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान सुरेश की पत्नी रेखा ने गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद उपसरपंच दिनेश कलेश व ग्रामीण सुरेश को लेकर नानपुर अस्पताल पहुंचे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्योंकि एक दिन पहले भी तार टूटकर गिर गया था। जिसे बिजली विभाग ने सही किए थे। इसके अगले ही दिन फिर तार टूट गया जिसकी चपेट में किसान आ गया। नानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। उसकी गंभीर बताई जा रही है। Post navigation ट्राले में जा घुसी तेज रफ्तार एम्बुलेंस, नशे में था ड्राइवर हम होंगे कामयाब अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सम्मान करने का आह्वान किया