गांवों में आ रहीं पानी की अत्यधिक समस्या
झाबुआ लाइव डेस्क। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और जिला प्रशासन ने पेयजल संकट से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम अब तक नहीं कर पाया। शहरी, नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या ने लोगों को अभी से ही मुहाल है।
जिपं अध्यक्ष एवं जिकां कार्यवाहक भूरिया ने बताया कि सांसद कांतिलाल भूरिया की मांग पर जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्टर को निर्देश देकर जिले को इस बार सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सूखाग्रस्त के अनुसार कोई इंतजाम यहां किए हुए अब तक नजर नहीं आ रहे है। शहरी, नगरीय क्षेत्रों में जलप्रदाय समय पर नहीं होने से रहवासियों को हैंडंपपों एवं कुओं से पानी भरना पड़ रहा है, लेकिन अब साथ छोड़ रहे हैं।
मवेशियों के लिए पानी नहीं
भूरिया ने आगे बताया कि गांवों में पानी की समस्या अधिक है। गांवों में पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मवेशियों को पानी पिलाने के लिए उपलब्ध नहीं हो रहा है। पुरानी बावड़ी, डेमों एवं झिरीयोंं का रखरखाव प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने से पानी के लिए त्राही-त्राही मच रहंी है। मवेशी मरने की कगार पर पहुंच रहे है, लेकिन जिले का प्रशासन आंखू मूंदे बैठा है।
नहीं बर्दाश्त की जाएगी
भूरिया के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर लाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, रूपसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस महामंत्री हेमचंद डामोर, जनपद अध्यक्ष गीता शंकरसिंह भूरिया, जनपद सदस्य नीता डामोर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, गौरव सक्सेना, सहित समस्त कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस द्वारा यह स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगी और पानी जैसी मूलभूत सुविधा के मामले में जिला प्रशासन की लापरवाही को लेकर कांग्रेस अपना पुरजोर विरोध प्रकट करेंगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की भी मांग करेगी।
Trending
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस
Prev Post