अजय मोदी @ वालपुर ग्राम पंचायत वालपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर आज जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ग्राम के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए कन्या शाला परिसर में पहुंची जहा सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता बामनिया प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास,श्रीमती शकुंतला परमार लेखपाल, श्रीमती निर्मला देवड़ा सुपरवाइजर ,गंभीरसिंह ओहरिया एस बी एम, जयपालसिंह खरत सरपंच, सिकदार चौहान सचिव, जेकालिया सोलंकी ग्राम रोजगार सहायक,दया खरत मोबिलाइजर,वालपुर सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कन्या माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं एवं ग्रामीण जन सम्मिलित हुए। Post navigation श्री राम दूत कावड़ यात्रा का हुआ आयोजन, धरमराय से वालपुर- सोण्डवा होते हुए उमराली पहुंची यात्रा जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं को बनाया भाजपा का सदस्य, सुनी मन की बात